1 चिड़ियाघर एक तरह से जानवरों और पक्षियों के लिए बनाया गया कृत्रिम निवास स्थान है जबकि वन्यजीव अभयारण्य उनके लिए बनाया गया प्राकृतिक आवास है।

2 चिड़ियाघर में जानवरों को पिंजरे में कैद करके रखा जाता है। जबकि अभयारण्य में जानवर खुले छोड़ दिए जाते हैं। यहां रहने वाले जानवर कहीं भी आने-जाने को स्वतंत्र होते हैं।

3 अक्सर देखा गया है कि चिड़ियाघर में रहने वाले जानवर उचित पर्यावरण न पाने की वजह से अभयारण्यों में रहने वाले जानवरों की तुलना में जल्दी मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं।

4 चिड़ियाघर में लोग आवाजाही करने को पूरी तरह से स्वतंत्र होते हैं जबकि अभयारण्यों में लोगों की आवाजाही में कुछ प्रतिबंध लगाए जाते हैं।

5 चिड़ियाघर में पशु पक्षियों को सिर्फ व्यापारिक उद्देश्य से रखा जाता है जबकि अभयारण्यों में बीमार जीव जंतुओं को ठीक करने के उद्देश्य से रखा जाता है।

 

6 चिड़ियाघर में स्वस्थ जंगली जानवरों को पकड़कर कैद कर दिया जाता है जबकि अभयारण्यों में घायल, जब्त किए गए अवैध पालतू जानवर, सर्कस तथा प्रयोगशाला से बचाए गए जानवरों को रखा जाता है।

7 चिड़ियाघर में रहने वाले पशु-पक्षियों को पिंजड़ों में रखने की वजह से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। इस वजह से वे ज़ुकोसिस नामक बीमारी से पीड़ित हो जाते हैं।

8 चिड़ियाघर में रहने वाले पशु पक्षियों को सुरक्षा मिलती है। वही अभयारण्यों में रहने वाले जीव जंतुओं को सुरक्षा के साथ उपयुक्त वातावरण प्रदान किया जाता है।

9 पशु अधिकार कार्यकर्ता वन्यजीव अभयारण्यों को तवज्जो देते हैं। जबकि चिड़ियाघरों की आलोचना करते हैं।

10 चिड़ियाघर में जानवरों की देखभाल, साफ-सफाई व खानपान का ध्यान रखा जाता है जबकि अभयारण्यों में रहने वाले जंतु ऐसा करने में स्वयं में सक्षम होते हैं।

Click Here To Read More