1  एक राज्य के रूप में मध्यप्रदेश की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी।

2 मध्य प्रदेश भारत के ठीक बीचोबीच स्थित है। इसीलिए इसे इस नाम से जाना जाता है।

3 मध्यप्रदेश 1 नवंबर 2000 तक क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य था।

4 1 नवंबर 2000 में ही मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ को अलग कर एक नया राज्य बनाया गया।

5 मध्य प्रदेश की सीमाएं उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान से मिलती है।

 

6 मध्यप्रदेश में खनिज संसाधन भरपूर हैं, यहां हीरे और तांबे के सबसे बड़े भंडार है।

7 मध्य प्रदेश में जिलों की संख्या 52 है। जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला इंदौर जबकि क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला छिंदवाड़ा है।

8 इस राज्य का क्षेत्रफल 308,245 वर्ग किलोमीटर है।

9 साल 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की कुल जनसंख्या 72,626,809 करोड़ है। जिसमें पुरुषों व महिलाओं की जनसंख्या संख्या क्रमश:  37,610,983  व  35,015,826 है।

10 मध्यप्रदेश के मुख्य व्यंजनों में पोहा, दाल बाफला, बिरयानी पिलाफ़, इंदौरी नमकीन और मावा बाटी सम्मिलित है।

Click Here To Read More